मिट्टी को आकार देकर छात्राओं ने सीखा स्वावलंबन का हुनर
महाराजगंज, सितम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज चौक में संचालित मां कौशल्या स्वावलंबन केंद्र के तहत आयोजित 15 दिवसीय टेराकोटा प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं ने मिट्टी से दीया, मूर्ति, गमला और विभिन्न सजावटी वस्तुएं बनाना सीखा। प्रशिक्षक शेषमणि विश्वकर्मा ने मिट्टी तैयार करने से लेकर उत्पाद को आकर्षक रूप देने, रंगाई और बाजार में बिक्री तक की जानकारी दी।प्रधानाचार्या सपना सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ हुनर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने का मजबूत माध्यम है। टेराकोटा जैसी पारंपरिक कला का प्रशिक्षण छात्राओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर देगा। समारोह में छात्राओं द्वारा तैयार की गई टेराकोटा कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। प्रशिक्षण पूरा करने वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.