कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। डीजी पीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग में राज्य ललितकला अकादमी की ओर से पॉटरी कार्यशाला का आयोजन हुआ। तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ सीएसजेएमयू के जेबी यादव ने किया और छात्राओं को मिट्टी के पात्र बनाना सिखाया। संयोजिका प्रो. शुभम शिवा ने बताया कि कार्यशाला में 30 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। इन्हें टेराकोटा पात्रों का निर्माण सिखाया जाएगा। छात्राएं अंतिम दिन भट्ठी में पकाकर अंतिम रूप देना भी सीखेंगे। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वंदना निगम व निदेशक डॉ. अर्चना वर्मा ने छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की। इस मौके पर पूजा श्रीवास्तव, शिवा अवस्थी, देवेंद्र सिंह पाल, कैलाश वर्मा समेत शोधार्थी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.