मेरठ, अप्रैल 14 -- मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार में मिट्टी से लदे डंपर की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है। प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। मृतक युवक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार प्लाट में डंपर से मिट्टी पलटी जा रही थी। उसी समय वहां मौजूद एक व्यक्ति मिट्टी के ढेर में दब गया। घटना को एक राहगीर ने देखा और तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- मिट्टी के नीचे दबने से युवक की मौत पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक को मिट्टी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद हैरानी की बात यह है कि पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.