फिरोजाबाद, अप्रैल 18 -- शिकोहाबाद, नसीरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक मिट्टी के डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर किसान, उसकी पत्नी और पुत्री सवार थी। हादसे में पुत्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि माता-पिता घायल हो गए। जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने शिकोहाबाद-बटेश्वर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। जिला एटा के थाना जलेसर के गांव किशर्रा निवासी किसान लक्ष्मण सिंह गुरुवार को अपनी पत्नी नीलम को शिकोहाबाद दवा दिलाने के लिए लाया था। यह भी पढ़ें- बालू लोड ट्रैक्टर ने 12 वर्षीय किशोर को रौंदा, मौत उनके साथ उनकी 12 वर्षीय पुत्री आराध्या उर्फ काव्या भी साथ आई थी। शाम को दव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.