आदित्यपुर, मार्च 15 -- चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की किल्लत हो गई है। इसका सीधा असर होटल, ढाबों और दैनिक रेहड़ी संचालकों पर दिखने लगा है। गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण कई होटलों और ढाबों की भट्ठियां ठंडी रही। जिससे ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा। गैस किल्लत के बीच निराश और हताश होटल और ढाबा संचालकों ने पुराने और पारंपरिक ढर्रे पर लौटने का मन बना रहे हैं। गैस किल्लत के कारण चांडिल बाजार के प्रमुख ढाबा स्पाइसी पिछले दो दिनों से बंद हो गया है। ढाबा संचालक कौशिक राय ने अब मिट्टी की भट्ठियां (चूल्हे) तैयार कर ढाबा को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। राय का कहना है कि अब लकड़ी और कोयले के जुगाड़ के बिना होटल चलाना संभव नहीं रह गया है।इसके अलावा गैस किल्लत के बीच टाटा-रांची हाईवे किनारे स्थित कई लाइन हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.