मिट्टी के घर में लगी आग, कई सामान जलकर राख
कोडरमा, जून 11 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आरागारो पंचायत के ग्राम जौंगी में बुधवार को एक मिट्टी के घर में आग लग जाने से घर में रखे अनाज व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए। गृहस्वामी रामसहाय राणा ने बताया कि घटना के समय घर के सभी सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान सुबह लगभग 10:30 बजे उन्हें घर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे। इसके बाद सभी लोग आग बुझाने में लग गए़ ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास व सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, तब तक घर में रखा कई सामान जलकर राख हो चुका था, जिससे लाखों रुपये की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित सहायता एवं मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.