नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- गर्मियों के आते ही ठंडा पानी पीने के लिए लोग मिट्टी का घड़ा खूब खरीदने लगते हैं। इन मटकों में रखा पानी ठंडा तो रहता है कि साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद रहता है। मिट्टी की सोंधी महक और मीठा टेस्ट अक्सर लोगों को गांव की याद दिला देता है। लेकिन इस मिट्टी के घड़े में पानी रखने के साथ इसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आप हर रोज इसमे पानी भरकर रख रहे तो अंदर से साफ जरूर करें और मिट्टी के घड़े को साफ करने के लिए भूल से भी साबुन का इस्तेमाल ना करें। जानें मिट्टी के घड़े को साफ करने का ये तरीका।मिट्टी के घड़े को साफ करने का सही तरीकासाबुन का ना करें इस्तेमाल चूंकि घड़ा मिट्टी का बना होता है और ये मिट्टी साबुन को सोख लेती है। जिससे साबुन में मौजूद केमिकल भी आपके पानी में घुल सकते हैं। इसलिए मिट्टी के घड़े को साफ ...