उरई, अप्रैल 20 -- उरई, संवाददाता। मिट्टी के काम से जुड़े परंपरागत कारीगरों को खिलौनों से लेकर घड़ा, सुराही व अन्य उत्पादों के लिए दस लाख तक का बैंक ऋण मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए पात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। चयन के बाद उनको 25 प्रतिशत छूट भी प्रदान की जाएगी। उप्र माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अन्तर्गत माटीकला के परंपरागत कामगारों एवं हस्तशिल्पियों को योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए माटीकला से सम्बन्धित मिट्टी से खिलौना निर्माण, घरेलू उपयोग के उत्पाद घड़ा, सुराही, जग, कुल्हड, कप प्लेट, गुलदस्ता, पोट्स आदि निर्माण उद्योग लगाने के लिए 10 लाख तक का ऋण दिए जाने का प्रावधान है जिसमें प्रोजेक्ट लागत का पांच प्रतिशत उद्यमी अंशदान तथा 95 प्रतिशत बैंक ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री...