हमीरपुर, जून 5 -- मुस्करा, संवाददाता। क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अख्तियार किया है। थानाक्षेत्र के बंडवा रोड कस्बा में शुक्रवार को दिनदहाड़े शाम करीब चार बजे के आसपास अवैध रूप से मिट्टी का खनन किए जाने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारकर मौके से एक जेसीबी और छह ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है। कार्रवाई से मिट्टी खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के बंडवा रोड के पास शुक्रवार को बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी की खोदाई की जा रही थी। इसकी भनक लगते ही जागरूक ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध खनन की पुख्ता सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर स्वदेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को तुरंत म...