गाजीपुर, मई 28 -- खानपुर। क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर, खानपुर, सिधौना, मौधा और नसीरपुर गांवों में रात 10 बजे के बाद मिट्टी के अवैध खनन का खेल शुरू हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया जेसीबी मशीनों से रातभर मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उसका परिवहन कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार रातभर सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टरों से धूल और शोर बढ़ गया है, जिससे लोगों की नींद प्रभावित हो रही है। साथ ही ग्रामीण रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...