महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील क्षेत्र के दर्जनों जगहों पर अवैध तरह से मिट्टी के खनन के मामले को लेकर तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम नवीन प्रसाद ने पहले तहसील क्षेत्र के सभी थानों को नोटिस भेज कर तत्काल अवैध खनन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए थे। तो वहीं अब राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण में लगे पीएनसी को भी नोटिस जारी करते हुए अवैध खनन में संयुक्त पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। तीन दिन पूर्व कस्बे के बहादुर शाह नगर में मिट्टी के खनन की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचते, उससे पहले खनन कारोबारी खनन में लगी मशीन व ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गए थे। मौके पर पहुंचे एसडीम ने मिट्टी खनन वाली जगह पर 10 से 15 फिट का गड्ढा देखकर आश्चर्यचकित रह गए थे।एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के ग्राम बैकुंठपुर व हनुमानगढ़िया क...