बलिया, जून 21 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। मिट्टी के अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने अभियान छेड़ दिया है। उप जिलाधिकारी शरद चौधरी के निर्देश पर राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात बांसपार बहोरवा गांव में औचक छापेमारी की। इस दौरान चार डंपर मिट्टी का परिवहन करते हुए पाए गए। जांच के समय वाहन चालक परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज और अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार चारों डंपरों को सीज कर उभांव थाने को सुपुर्द कर दिया।इसके पहले भी प्रशासन ने जमुआंव और राजपुर क्षेत्र में कार्रवाई की थी। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर की गई छापेमारी में दो ट्रैक्टर और एक लोडर सीज किया गया था, वहीं तेंदुहारी गांव से अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी मशीन भी जब्त की गई थी। लगातार हो रही प्रशासनिक कार्रव...