लखनऊ, मार्च 31 -- माल,(लखनऊ) संवाददाता। राजधानी में माल क्षेत्र के रघुनाथपुर गाँव में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में मिट्टी की झोपड़ी की दीवार अचानक भरभराकर गिर जाने से उसमें आराम कर रही 75 वर्षीया वृद्धा देवीदेई की दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना सोमवार रात करीब नौ बजे की है। रघुनाथपुर गाँव निवासी देवीदेई अपनी मिट्टी की झोपड़ी में लेटकर आराम कर रही थीं, तभी अचानक झोपड़ी की दीवार भरभराकर उन पर आ गिरी। दीवार गिरने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और वृद्धा की मौत हो चुकी थी।मृतका के बेटे अयोध्या ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है। किसी तरह मिट्टी की झोपड़ी बनाकर परिवार जीवन यापन कर रहा है। उन्होंने बताया कि माँ बहुत व...