भागलपुर, मार्च 26 -- रंगरा गांव में बुधवार की दोपहर बालू, मिट्टी लाने गए ट्रैक्टर के पलट जाने से उसके चालक जितेंद्र कुमार मंडल (27) पिता सुरेंद्र मंडल की मौत ट्रैक्टर के नीचे दबकर हो गई। इस घटना में ट्रैक्टर पर सवार अन्य चार लड़के बाल-बाल बचे। मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद चैती दुर्गा मंदिर में रह रहे लोगो के दौड़ने के बाद ट्रैक्टर के नीचे से दबे चालक को निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर रंगरा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वबंधु घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक मजदूर था और मजदूरी कर अपने और परिवार का भरण पोषण कर रहा था। घटना के बाद परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। पति की मौत के बाद जितेंद्र की पत्नी कंचन देवी के सामने बच्चों के भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। कंचन अपने पति के शव प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.