एटा, नवम्बर 28 -- बंबा की सफाई के समय निकाली गई मिट्टी की ढाय में महिला सहित दो लोग दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से इनको बाहर निकाला गया। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसमें डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इस मामले की जांच की जा रही है। सिंचाई विभाग की ओर से जिरसमी बंबा पर सफाई का कार्य चल रहा है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेरिया खुर्द में काफी गहरा गड्ढा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस गड्ढे में मिट्टी निकालते समय एक बच्ची दब गई थी। जानकारी मिलने पर खेरिया खुर्द निवासी किरन देवी (40) पत्नी राजवीर और हाकिम सिंह पुत्र राम सहाय वहां पर मौजूद थे। यह दोनों लोग बच्ची निकालने के लिए नीचे घुस गए। इसी समय फिर से ढाय गिर गई। इसकी मिट्टी में किरनदेवी और हाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.