बरेली, मार्च 2 -- मीरगंज, संवाददाता। मिट्टी की ढांग गिरने से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना से घर में होली के त्योहार पर कोहराम मच गया। धनेटा गांव निवासी विक्की मौर्य बीते शुक्रवार को घर में चूल्हा बनाने के लिए कुछ लोगों के साथ मिट्टी लेने भाखड़ा नदी किनारे गया। नदी किनारे मिट्टी खोदते समय ढांग विक्की और उसके साथी के ऊपर गिर गई थी। जिससे दोनों मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार रात में इलाज के दौरान 17 वर्षीय विक्की मौर्य पुत्र अनिल मौर्य की मौत हो गई। होली के एक दिन पहले विक्की की मौत से घर में कोहराम मच गया। पूर्व प्रधान प्रेमराज मौर्य ने बताया विक्की अनिल का इकलौता पुत्र है। उनकी दो पुत्रियां हैं। वह गड्ढे में बैठकर घर लाने को मिट्टी खोद रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.