बुलंदशहर, जनवरी 4 -- अरनियां थाना क्षेत्र के गांव गंगावली में पाइपलाइन की खोदाई का कार्य करने के दौरान मिट्टी की ढांग गिरने पर पाइप और लोहे की सपोर्ट में दबकर मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सुरजावली गांव निवासी संतोष ने बताया कि गंगावली गांव के बाहर पाइपलाइन की खोदाई का कार्य चल रहा है। यह पाइपलाइन पलड़ा झाल नहर से मथुरा के लिए जा रही है। इसमें उनके बड़े भाई मुनेश (24) निजी ठेकेदार के अंतर्गत रहकर वेल्डिंग का कार्य करते थे। साथ में उनके चाचा छोटे भी मुनेश के साथ काम करते थे। रोजमर्रा की तरह मुनेश और छोटे दोनों पाइपों के जोड़ने और उनके वेल्डिंग का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर को मुनेश गड्ढे में में नीचे उतरे और वेल्डिंग मशीन तैयार करने लगे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.