मैनपुरी, जून 10 -- खेत बचाओ अभियान के तहत ग्राम खिरौंगी में कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने प्रतिभाग कर आधुनिक खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञ नितिश कुमार ने किसानों को संतुलित उर्वरक प्रयोग, मिट्टी जांच, हरी खाद, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन तथा प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में जानकारी दी। रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से बचने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर दिया। कहा कि मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने और उत्पादन लागत कम करने के लिए किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक उपाय अपनाने चाहिए। कार्यक्रम में किसानों ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर समाधान भी प्राप्त किए। यह भी पढ़ें- मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अपनाए जैविक उपाय कार्यक्रम आयोजक आदेश कुमार ...