संतकबीरनगर, जनवरी 30 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में खलीलाबाद बहराइच रेल लाइन परियोजना पर कार्य तो चल रहा है, लेकिन बड़े बुनियादी ढांचा कार्य की रफ्तार पर कई बाधाएं बनी हुई हैं। रबी सीजन में किसान अपनी जमीन पर बुआई कर चुके हैं। कई स्थानों पर भूमि अधिग्रहण और मिट्टी की उपलब्धता जैसे अहम मुद्दों को लेकर देरी का सामना करना पड़ रहा है। रबी सीजन में गेहूं और अन्य फसलें लहलहा रही हैं। जिससे कई किसान अपनी भूमि रेल परियोजना के लिए उपलब्ध कराने में हिचक रहे हैं। इसका असर यह हुआ है कि रेलवे विभाग को आवश्यक भूमि समय पर नहीं मिल पा रही, जिसका सीधा प्रभाव निर्माण कार्य की गति पर पड़ रहा है। वही रेलमार्ग के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-28 पर ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की प्रक्रिया शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.