मिट्टी की उर्वरा शक्ति बरक़रार रखने के लिए किसानों को किया गया जागरूक
गोपालगंज, जून 24 -- गोपालगंज। कृषि विज्ञान केंद्र, सिपाया के तत्वावधान में कर्णपुरा स्थित एफपीओ प्रगति एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के कार्यालय परिसर में बुधवार को खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों की जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कृषि विज्ञान केंद्र की वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. अनुपमा कुमारी, कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक नवीन कुमार तथा एफपीओ के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सुनील सिंह ने किया। बैठक में डॉ. अनुपमा कुमारी ने प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी। वहीं कृषि अभियंत्रण वैज्ञानिक नवीन कुमार ने खरीफ फसलों की खेती में उपयोगी कृषि यंत्रों जैसे लेजर लैंड लेवलर, मोल्ड बोर्ड प्लाऊ, कल्टीवेटर, रोटावेटर और पैड्डी वीडर के उपयोग व लाभ पर विस्तार से चर्चा की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.