उरई, दिसम्बर 5 -- उरई। कृषि विज्ञान केंद्र में विश्व मृदा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मिट्टी की बिगड़ती सेहत पर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान किसानों को रसायनों के विवेकपूर्ण उपयोग की सलाह दी गई जिससे आने वाली पीढ़ियों को खाद्य सुरक्षा मिल सके। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष मो मुस्तफा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी वैज्ञानिकों एवं स्टाफ की सक्रिय उपस्थिति रही वहीं लगभग 50 किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मिट्टी संरक्षण एवं सतत कृषि के महत्व पर जानकारी प्राप्त की। मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक एसके उत्तम ने कहा कि मिट्टी हमारे जीवन और कृषि उत्पादन की आधारशिला है इसलिए इसकी रक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा देने, गांव व शहरी क्षेत्रों में मिट्टी संरक्षण के उपायो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.