मिट्टी का टीला धंसा, दबकर मजदूर की मौत
झांसी, मई 12 -- झांसी। रक्सा थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। पुनावली कला में खोदाई के दौरान मिट्टी का टीला धंस गया। जिससे मलबे के नीचे दबकर वहां काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बीडा द्वारा अधिग्रहित की गई जमीन से अवैध तरीके से मिट्टी निकाली जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव पुनावनी कला निवासी धनीराम उर्फ पप्पू मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। धनीराम पड़ोस में रहने वाले दोस्त के साथ जमीन पर काम करने गया था। वह ट्रैक्टर पर मिट्टी भर रहा। तभी ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। इसके बाद धनीराम अपने कपड़े उठाने लगा। तभी अचानक मिट्टी का टीला भर-भराकर ढह गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, धनीराम उसकी चपेट में आ गया और वहीं दब गया। घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन में उसके साथ मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.