कौशाम्बी, मई 3 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक थक थांभा गांव में रविवार की सुबह मकान की पुताई के लिए पीली मिट्टी की खोदाई करते वक्त टीला ढह गया। हादसे में मां-बेटी समेत तीन महिलाएं दब गईं। जिला अस्पताल में मृतका के पुत्र व एक अन्य महिला को भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर महिला को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। चक थांभा निवासी गीता देवी (34) पत्नी लल्लू रविवार की सुबह अपनी नौ साल की बेटी अंकिता, 11 साल के बेटे अमित कुमार, पड़ोसन उत्तरा देवी (42) पत्नी नोखेलाल लोधी व जितिया देवी (45) पत्नी जीतलाल सरोज के साथ गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप बने तालाब में मिट्टी की खोदाई करने गई थीं। यह भी पढ़ें- जितिया देवी की हालत नाजुक, एसआरएन रेफर इस मिट्टी से घर की दीवार और चूल्हे की पोताई करनी थी। खोदाई के कारण वहां पर सु...