फतेहपुर, जनवरी 23 -- फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली के खजुहा कस्बे में मिट्टी निकालते समय टीला ढहने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सीएचसी भेजा गया है। कस्बे की रहने वाली 13 वर्षीय चांदनी पुत्री मनोज शाह अपनी बहन 17 वर्षीय मुस्कान, 18 वर्षीय शिवानी पुत्री सुरेंद्र, 45 वर्षीय गुड़िया, 18 वर्षीय मोना पुत्री रोहन सहित छह से अधिक महिलाएं मिट्टी खोद रही थीं। तभी टीला ढह गया। इसमें सभी दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। जेसीबी से पुलिस ने मिट्टी हटा कर सभी को बाहर निकाला। इसमें चांदनी की मौके पर मौत हो गई। अन्य घायलों को बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि एक की मौत हुई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.