सहारनपुर, मई 4 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबूपुर निवासी वृद्ध धर्मवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि निकट के ही गांव नगलीनूर निवासी कई व्यक्ति उसके पड़ौस के खेत से मिट्टी का खनन कर रहे हैं। इस कार्य में 12 ट्रैक्टर और एक जेसीबी लगाई हुई है। आरोप है कि रात के समय उक्त लोग उसके खेत से रास्ता बनाकर ट्रैक्टर निकाल रहे थे। जिस कारण उसकी जवाईं की फसल बरबाद हो गई। बताया कि जानकारी मिलने पर अपने खेत पर पहुंचा और उसके खेत से ट्रैक्टर ट्राली निकालने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। धर्मवीर का आरोप है कि जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया गया। जिसमें वह बाल बाल बच गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस के मुताबिक मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।...