मिट्टी का अवैध खनन करने के मामले में जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
कटिहार, जुलाई 4 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर थाना क्षेत्र के प्राणपुर पंचायत अंतर्गत महानंदा बांध से महज कुछ ही दूरी पर अवैध मिट्टी खनन करते हुए खनन निरीक्षक केशव राज ने शनिवार को एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त कर प्राणपुर पुलिस को सुपुर्द किया। खनन निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप महानंदा बांध किनारे कुछ ही दूरी पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा है। सूचना पर छापेमारी की कार्रवाई में मिट्टी खनन करते एक जेसीबी और एक ट्रैक्टर को जब्त कर प्राणपुर पुलिस को सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर पर 11 लाख का जुर्माना लगाया गया है। खनन निरीक्षक ने कहा कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में अवैध मिट्टी खनन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि मिट्टी का अवैध खनन प्राणपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.