मिट्टी उठान विवाद में जिला खनन अधिकारी रजा हटाए
हरिद्वार, जून 24 -- मोतीचूर क्षेत्र में नाले की खुदाई से निकली मिट्टी के कथित अवैध उठान की जांच के दौरान हुए विवाद के बाद शासन ने जिला खनन अधिकारी कासिम रजा को हरिद्वार से हटा दिया है। उन्हें खनन निदेशालय से संबद्ध किया गया है। उनकी जगह अमित गौरव को हरिद्वार के जिला खनन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास नाले की खुदाई से निकली मिट्टी को बिना अनुमति निजी भूमि पर डाले जाने की शिकायत उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने प्रशासन से की थी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी कासिम रजा मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। जांच के दौरान गोकुल सिंह रावत और जिला खनन अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.