बिजनौर, फरवरी 18 -- पीपलसाना में सड़क के लिए खेत से मिट्टी उठाने को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में सर्राफा संघ ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करते हुए मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग की। उधर दूसरा पक्ष भी कार्रवाई को लेकर एएसपी पूर्वी से मिला। मंगलवार को सर्राफा संघ ने सर्राफा व्यापारी विनीत बंसल से हुई मारपीट व अपहरण की कोशिश के मामले में बाजार बंद रखा। मुख्य बाजार में विरोध प्रदर्शन कर चिकित्सक डॉ. एनपी सिंह सहित उनके समर्थकों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। व्यापारियों का आरोप है कि सर्राफा व्यापारी विनीत कुमार बंसल के साथ मारपीट कर कार से अपहरण की कोशिश की गई। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई थी। लेकिन पुलिस ने केवल मारपीट का मामला दर्ज किया, अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। आरोप ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.