हापुड़, फरवरी 27 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर में चकमार्ग से मिट्टी उठाने की पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। ऐसे में पीड़ित किसान और उसके परिजन डर के माहौल में जीने को मजबूर हैं। पीड़ित किसान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोहरा आलमगीरपुर निवासी अनिल कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 31 जनवरी को उसके खेत के पास स्थित चकमार्ग से मिट्टी उठाने को लेकर पड़ोसी उमेश कुमार व मुनेश कुमार से कहासुनी हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने थाना बाबूगढ़ में शिकायत भी दी थी। आरोप है कि शिकायत से नाराज होकर उसी दिन उमेश कुमार का पुत्र प्रशांत कुमार उर्फ गुल्लू और पत्नी कुसुम ने उसके पुत्र अंकित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.