गोरखपुर, जून 10 -- बेलीपार हिन्दुस्तान संवाद। कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार, गोरखपुर एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचालित विकसित कृषि संकल्प एवं खेत बचाओ अभियान-2026 के तहत विकास खंड गगहा के ग्राम मिश्रौली एवं समयस्थान में किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को टिकाऊ खेती, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण तथा पशुपालन आधारित आय वृद्धि के उपायों की जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेलीपार के अध्यक्ष एवं पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि कृषि और पशुपालन का समन्वय किसानों की आर्थिक समृद्धि का मजबूत आधार है। उन्होंने जैविक खादों के उपयोग, पशुओं के संतुलित आहार, टीकाकरण एवं मौसमानुकूल प्रबंधन पर बल देते हुए पशुपालन को आय का भरोसेमंद स्रोत बताया。 यह भी पढ़ें- कृषि का आधार है मृदा परीक्षण : डॉ. रवि शंकरकार्य...