कुशीनगर, मई 20 -- कुशीनगर। निज संवाददाता रामकोला नगर पंचायत में शामिल ग्राम पंचायतों के चकमार्गों के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। समय के साथ धीरे-धीरे ये चकमार्ग पगडंडियों में तब्दील होते जा रहे हैं। नगर पंचायत में मिट्टी से सड़क भराई के कार्य की व्यवस्था न होने से इन चकमार्गों का मरम्मत नहीं हो रहा है और जब मरम्मत कार्य नहीं होना है तो इनकी पैमाइश भी नहीं हो पा रही है। इस वजह से अधिकांश चकमार्ग अतिक्रमण के शिकार हो रहे हैं। इससे सबसे अधिक दिक्कत गन्ना बोने वाले किसानों को हो रही है। अतिक्रमण से संकरे हुए चकमार्गों के रास्ते ट्रैक्टर ट्रेलर ले जाना मुश्किल हो गया है। इस वजह से किसानों का गन्ना ढुलाई खर्च बढ़ गया है。

डीएम की नई रणनीति ग्राम पंचायतों के चकमार्गों को सुरक्षित रखने के लिए डीएम ने नई प्रभावी रणनीति तैयार की है। चकमार्गों को कब...