मिझौना-जमरेही संपर्क मार्ग का विधायक ने किया भूमि पूजन
उरई, मई 24 -- माधौगढ़। संवाददाता राज्य सड़क निधि योजना के अंतर्गत मिझौना से जमरेही तक 2.30 किमी संपर्क मार्ग के नव निर्माण कार्य का शनिवार को क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ने भूमि पूजन किया। यह सड़क 1.78 करोड़ लाख रुपये की लागत से बनेगी।भूमि पूजन के बाद विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी है। तहसील क्षेत्र में संपर्क मार्ग, माइनरों के पक्के निर्माण और मंदिरों के जीर्णोद्धार समेत हर क्षेत्र में विकास कराया गया है। नमामि गंगे योजना के तहत लोगों को स्वच्छ जल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गांव तक जाने वाली सड़कों का भी जल्द चौड़ीकरण कराया जाएगा। विधायक ने आरोप लगाया कि भाजपा रहित सरकारों में सिर्फ लूट-घसोट और भर्तियों में घपले होते थे। भाजपा सरकार ने विकास कार्यों और विभागों में नियुक्तियों को ईमानदारी से किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.