नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- मिजोरम में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ। इस प्रक्रिया में 78 हजार से ज्यादा नाम हटा गए। एसआईआर के दौरान 78,442 नाम हटाए गए, जबकि 39,243 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इसके बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 8.35 लाख हुई। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी गरिमा गुप्ता ने कहा कि अंतिम मतदाता सूची में राज्य का पहला थर्ड जेंडर मतदाता भी दर्ज हुआ। इसके अलावा सूची में करीब चार लाख पुरुष और 4.32 लाख महिला मतदाता हैं। एसआईआर की प्रक्रिया 20 मई को राज्य के सभी जिलों में शुरू की गई थी। यह देशभर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तीसरे चरण का हिस्सा था। इस चरण में 15 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेश शामिल थे। विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो लॉन्गतलाई जिले की तुइचावंग विधानसभा सीट पर स...