बदायूं, फरवरी 17 -- बदायूं। जनपद में एमआर टीकाकरण अभियान के साथ-साथ शासन की ओर से मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान को भी शुरू कर दिया है। पहले दिन जिले भर में सेंशन स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों में लगाये गये। इसके अलावा एएनएम सब सेंटर आदि पर मिजिल्स रूबेला टीकाकरण को लगाया गया। जिसकी अधिकारियों ने मॉनीट्रिंग भी की गई। वहीं सभी लोगों से मिजिल्स रूबेला टीकाकरण लगवाने को अपील की गई। सोमवार को 16 फरवरी से जिले में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया है, यह अभियान 27 फरवरी तक चलाया जायेगा। अभियान के तहत जिले में सोमवार को पहले दिन 380 स्कूलों में टीकाकरण को सेंशन आयोजित किए गए। देरशाम तक सभी जगह से मिली रिपोर्ट के अनुसार करीब छह हजार बच्चों को टीके लगाए गए। अभियान के तहत 27 फरवरी तक कक्षा एक से कक्षा पांच तक के सभी बच्चों को...