नई दिल्ली, अगस्त 13 -- ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वह बतौर बाएं हाथ के गेंदबाज टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के रंगना हेराथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में खराब शुरुआत की है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 198 रन पर ही सिमट गई है। बांग्लादेश की ओर से महमूद ने 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जोकि टेस्ट क्रिकेट में बंगलादेश के किसी तेज गेंदबाज द्वारा तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। यह भी पढ़ें- धोनी और कोहली की कप्तानी में क्या था बड़ा अंतर? हरभजन ने बताया अपना अनुभवमिचेल स्टार्क ने तोड़ा रंगना हेराथ का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल ...