नई दिल्ली, अगस्त 22 -- ऑस्ट्रेलियाई स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह उपलब्धि इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उस समय हासिल की जब उन्होंने मैच की पहली गेंद पर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को प्लैटिनम डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ इस टेस्ट मैच की पहली पारी में कुल 6 विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर मेहमान टीम मात्र 64 के स्कोर पर सिमट गई। यह भी पढ़ें- डेल स्टेन को पछाड़ टॉप-10 में पहुंचे मिचेल स्टार्क, 2 भारतीय भी लिस्ट मेंमिचेल स्टार्क ने तोड़ा जेम्स एंडरसन का वर्ल्ड रिकॉर्ड AUS vs BAN दूसरे टेस्ट से पहले मिचेल स्टार्क और जेम्...