नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को चौथे टी20 मैच में भारत को 87 रनों से हराकर सीरीज में अपनी पहली जीत दर्ज की। शुरुआती तीनों मुकाबले भारत ने जीते थे। ऑकलैंड में खेले गए मुकाबले में मिचेल सैंटनर ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। वह भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड तोड़ा। ग्लेन फिलिप्स के तूफानी शतक और तेज गेंदबाज जैकब डफी की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सीरीज में हार का अंतर 1-3 कर दिया। यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए रचा इतिहास, 150 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बनेभारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे...