नई दिल्ली, मई 7 -- लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में शतक जड़ दिया है। मार्श ने 49 गेंद में शतक पूरा किया। टी20 क्रिकेट में पांचवीं बार और आईपीएल में दूसरी बार मिचेल मार्श ने शतक मारा है। मार्श अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगा चुके हैं। इस पारी के साथ मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ की टीम को मिचेल मार्श और अर्शिन कुलकर्णी ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी हुई।लखनऊ के लिए सबसे तेज शतक विस्फोटक बल्लेबाज मिचेल मार्श आईपीएल के इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.