नई दिल्ली, मई 7 -- लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज मिचेल मार्श ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के दौरान ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक भी लगाया। मार्श ने पारी की शुरुआत में ही बेंगलुरु के गेंदबाजों पर जमकर बरसे। दूसरे ओवर के दौरान उनके एक शॉट से कैमरामैन को चोट लगी। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं लग रही। लखनऊ ने बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में फिर नई सलामी जोड़ी के साथ उतरी है। जारी सीजन में लखनऊ ने पांचवीं बार अलग सलामी जोड़ी मैदान पर उतारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...