कन्नौज, अप्रैल 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम मिघौली में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शिक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक रैली निकाली गई। रैली में शिक्षक-शिक्षिकाओं, अनुदेशकों, ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय मिघौली के प्रधानाध्यापक दलबीर सिंह के नेतृत्व में विक्रम सिंह तोमर, विशाल पाठक, संजय कुमार, सुधीर कुमार और संगीता यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय से राजेशबाबू, ब्रजकिशोर शर्मा, अंकित मिश्रा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, निशा यादव, रिंकी पाल और अभिषेक कुमार ने सक्रिय सहभागिता निभाई। रैली के दौरान बच्चों ने सब पढ़ें, सब बढ़ें और शिक्षा है जीवन का आधार जैसे नारों के साथ गांव में जागरूकता फैलाई। ग्राम प्रधान मनोज यादव ने अभिभ...