कन्नौज, जून 15 -- छिबरामऊ। ग्राम पंचायत मिघौली में लंबे समय से बंद पड़ी पेयजल योजना को लेकर हिन्दुस्तान में प्रकाशित समाचार के बाद जल निगम ने स्थिति स्पष्ट करते हुए मरम्मत कार्य में तेजी लाने का दावा किया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति के लिए लगी मोटर स्टार्टर खराब थे, जिसकी वजह से समस्या बनी हुई थी। मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 30 जून तक ग्राम पंचायत के लोगों को पीने का पानी मिलने लगेगा।

जल निगम की जानकारी जल निगम के अधिशासी अभियंता ऐके राव ने बताया कि ग्राम पंचायत मिघौली की पेयजल योजना का निर्माण वर्ष 2014-15 में पूरा कर लिया गया था। योजना के संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी पूर्व में ग्राम पंचायत को सौंप दी गई थी, लेकिन समय के साथ तकनीकी खराबियों के कारण इसकी जलापूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई। उन्होंने...