गाज़ियाबाद, मई 1 -- गाजियाबाद, वंदना। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट मैदान पर चल रही एसबी ब्लेसिंग चैंपियन टी 20 ट्रॉफी का लीग मैच मिग्सन मार्वल्स इलेविन और निलायंस वॉरियर्स के बीच खेला गया। मैच में मिग्सन मार्वल्स इलेविन 6 विकेट से विजेता बनी। टॉस जीतकर निलायंस वारियर्स की टीम 12.2 ओवर में ही 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। शुभम मिश्रा ने 19 और रजत रावल ने 17 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से सुशांत सक्सेना ने 4 और मनीष चौहान ने तीन विकेट लिये। मिग्सन मार्वल्स ने 105 रन का टारगेट 11.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सैंडी ने नाबाद 61 रन की पारी खेली। सुशांत सक्सेना को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...