मेरठ, मई 30 -- मेरठ की उभरती एथलीट नीरू पाठक चीन में आयोजित 22वीं एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 4x400 मीटर मिक्स रिले स्पर्धा में पदक से चूक गईं। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3:20:24 का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया था, लेकिन तकनीकी त्रुटि के चलते टीम को डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इसके चलते भारत के हाथ से संभावित रजत पदक निकल गया। नीरू लगातार दूसरी बार प्रतियोगिता में पदक जीतने के करीब पहुंचीं, लेकिन टीम इवेंट में किस्मत ने साथ नहीं दिया। इससे पहले उन्होंने 400 मीटर दौड़ में 53.23 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता था और भारत का नाम रोशन किया था。 यह भी पढ़ें- एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स में नीरू पाठक ने जीता कांस्य पदकटीम की तकनीकी गलती नीरू के कोच विशाल सक्सेना ने बताया कि टीम के अन्य खिलाड़ियों से हुई तकनीकी गलती ...