पूर्णिया, मार्च 3 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। होली पर्व एवं ईद उल फितर के अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में सोमवार को संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ महानंदा सभागार में बैठक की गयी। बैठक में होली पर्व एवं ईद उल फितर के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि सभी प्रति नियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित रहकर अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय न...