रायबरेली, दिसम्बर 31 -- हरचंदपुर,संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार रात मिक्सर मशीन और बोलेरो में भिंडत हुई। इससे मिक्सर मशीन मार्ग पर पलट गई। एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मशीन की चपेट में आकर बाइक सवार तीन युवक गिर पड़े। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से नहीं घायल हुआ। श्रमिक को जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। थाने के गंगागंज कस्बा में बुधवार की रात रायबरेली की तरफ जा रहे ट्रैक्टर में बंधी मिक्सर मशीन के पीछे उसी दिशा में जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टकरा गई। इससे अनियंत्रित हुई मिक्सर मशीन बीच मार्ग पर पलट गई। बताया जाता हैं कि मिक्सर मशीन में काम करने वाला 28 वर्षीय श्रमिक बुद्धिलाल पुत्र पुत्तीलाल निवासी महिपतगंज थाना महराजगंज घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.