मिक्सर मशीन व ट्रैक्टर स्टेरिंग फेल नौ मजदूर घायल
शामली, जुलाई 30 -- बाबरी। बाबरी-बुटराडा मार्ग पर बुधवार सुबह लेंटर डालने के कार्य पर जा रहे मजदूरों से जुड़ा ट्रैक्टर और उसके साथ लगी मिक्सर मशीन लेंटर डालने वाली मशीन स्टेयरिंग खराब होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक समेत नौ मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय शामली में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव मसावी (थानाभवन) निवासी ठेकेदार वकार पुत्र रहीमा अपने साथ मजदूरों को लेकर मशीन से लेंटर डालने के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 7:30 बजे बुटराड़ा बाबरी मार्ग पर बाबरी थाना परिसर से कुछ आगे पहुंचते ही ट्रैक्टर का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया। इससे चालक का वाहन पर नियंत्रण छूट गया और ट्रैक्टर तथा ट्रैक्टर के साथ जुड़ी लेंटर डालने वाली मशीन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.