बस्ती, मई 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। रुधौली थानाक्षेत्र में भानपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर भितेहरा के पास तेज रफ्तार से आ रही फॉर्च्यूनर की मिक्सर मशीन ले जा रहे ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत हो गई। यह टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए और वह कई हिस्से में टूटकर बिखर गया। ट्रैक्टर पर मिक्सर मशीन चलाने वाली पांच मजदूर सवार थे। यह सभी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लेकर सीएचसी रुधौली पहुंचाया। जहां से डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जांच बाद डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। रुधौली थानाक्षेत्र के गंवरिया कला निवासी रामस्वरूप मिक्सर मशीन पर रहकर मजदूरी करता था। वह रविवार को अर्धरात्रि में छत की ढलाई कराकर कर अपने साथियों के साथ लौट रहा था। वह मिक्सर मशीन को लेकर जा रहे ट्रैक्टर पर अपने साथियों के साथ...