मिक्सर मशीन पलटने से एक मजदूर की मौत
सिमडेगा, मई 15 -- बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेड़ाइरगी से ढलाई करके लौटने के क्रम में मिक्सर मशीन के पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना गुरुवार के रात की है। बताया गया कि बानो पाहनटोली से ढलाई करने के लिए मजदूर बेड़ाइरगी गए थे। मकान ढलाई कार्य पूर्ण करने के बाद सभी मजदूर ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन के साथ देर शाम वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में बेड़ाइरगी ढलान के समीप अचानक मिक्सर मशीन का चक्का खुलकर फेंका गया जिससे मिक्सर मशीन पलट गया और दो मजदूर मिक्सर मशीन के नीचे दब गए। इसके बाद ग्रामीणों के प्रयास से दोनों मजदूरों को निकाला गया और स्थानीय ग्रामीणों के मदद से दोनों मजदूरों को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने सुमित नायक को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- ठाकुरद्वारा में साइकिल सवार युवक को डंपर ने कुचला, मौत वहीं गुलशन नायक गंभीर रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.