सिमडेगा, अप्रैल 3 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस्ती में एमएच-320जी सड़क निर्माण कार्य के तहत वीकेएस कंपनी द्वारा लगाए गए मिक्सर प्लांट से उठ रहे धुएं के कारण स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने मिक्सर प्लांट के मुख्य गेट को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जाम स्थल पर बैठे सुरेंद्र तिवारी, अजीत टोपनो, कामेश्वर सिंह, मो. तनवीर हुसैन, मो. मनीर खान, करुण राय, आनंद मसीह टोपनो सहित कई लोगों ने कंपनी के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक कंपनी प्लांट को बंद करने का लिखित आश्वासन नहीं देगी, तब तक जाम जारी रहेगा। मौके पर पहुंचे वीकेएस कंपनी के प्रबंधक एवं प्रोजेक्ट मैनेजर ने मिक्सर प्लांट को 30 अप्रैल तक हटाकर उकौली में स्थानांतरित कराने का आश्वासन दिया। हालांकि ग्रामीण इस आश्वासन से संतुष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.