नोएडा, मार्च 1 -- नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। एक्सप्रेसवे थानाक्षेत्र के सेक्टर-135 स्थित डूब क्षेत्र में शनिवार देर रात एक मिक्सर प्लांट के कार चालक की हत्या कर दी गई। पुलिस को मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म है। आशंका है कि किसी धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान बदायूं निवासी 45 वर्षीय राकेश यादव के रूप में हुई है। वह नोएडा में मिक्सर प्लांट में गाड़ी चलाने का काम करता था और वाजिदपुर गांव के पास एक प्लांट में पत्नी के साथ रहता था। राकेश तीन साल पहले बदायूं से नोएडा काम की तलाश में आया था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं, जो गांव में ही रहते हैं। शनिवार को उसकी पत्नी मायके चली गई थी। रात के समय वह अकेला था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने वारदात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.